तेलंगाना और महंगाई पर कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस कोर कमेटी की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें तेलंगाना और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की गई।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि बैठक में आंध्र प्रदेश में चल रहे आंदोलनों को देखते हुए हालात पर चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी. चिदंबरम और रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी शामिल हुए।
सूत्रों ने कहा कि बैठक में आवश्यक वस्तुओं में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications