'स्वाइन लू पीड़ित कुंभ मेले में न जाएं'
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हरिद्वार के कुंभ मेले में देश भर से लाखों लोग पहुंचेंगे। ऐसे में संक्रमित बीमारी से पीड़ित लोगों के वहां पहुंचने से प्रतिकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। इस संदर्भ में राज्य सरकार को केंद्र सरकार का भी पत्र आया है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस सिलसिले मे तमाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है किवे अपने जिलों में इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार करें कि स्वाइन फ्लू के मरीजों और उनके परिजनों से कुंभ में न जाने की अपील की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications