आस्ट्रेलिया में 2 और भारतीयों पर हमला
पहला हमला गुरुवार रात लगभग 10.40 बजे 25 साल के युवक पर तब हुआ जब वह अपने घर के समीप ही एक फोन बूथ से किसी को फोन कर रहा था। उसकी पिटाई की गई और पैसे छीन लिए गए।
दूसरा हमला शुक्रवार तड़के 2.40 बजे टैक्सी चलाने वाले 28 साल के एक शख्स पर हुआ। दो आदमियों ने टैक्सी चालक को पीटा और उसकी टैक्सी में भी तोड़फोड़ की। टैक्सी चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications