मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं बाधित

आजमगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) के चौकी प्रभारी आर.के.यादव ने संवाददाताओं को बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह आजमगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर छठयांव स्टेशन से कुछ दूरी पर उस समय हुआ जब एक मालगाड़ी के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी खाली थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यादव ने बताया कि हादसे की वजह से वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर रेलमार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। रेलगाड़ियों को दूसरे मार्गो से निकाला गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलमार्ग को ठीक करने का काम जारी है। रेल यातायात सुचारू रूप से चालू होने में अभी और समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications