इराक युद्ध संबंधी जांच में उपस्थित होंगे ब्राउन
समाचार एजेंसी डीपीए ने बीबीसी और अन्य मीडिया संगठनों के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। ब्राउन इराक युद्ध संबंधी जांच समिति के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित होंगे।
माना जा रहा है कि ब्राउन ने यह कदम आगामी आम चुनाव को देखते हुए उठाया है। मीडिया रपटों के अनुसार जांच समिति के समक्ष ब्राउन के उपस्थित होने के संबंध में शुक्रवार को आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में तीन जून को चुनाव होना है हालांकि अभी चुनाव तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications