अमेरिका गुआंटोनामो जेल को बंद करने को प्रतिबद्ध : नैपोलिटैनो
टोलीडो (स्पेन), 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की घरेलू सुरक्षा मामलों की राज्यमंत्री जैनेट नैपोलिटैनो ने शुक्रवार को कहा है कि क्यूबा के गुआंटोनामो खाड़ी में स्थित जेल को बंद करने की अमेरिकी योजना में कोई बदलाव नहीं आया है। यह अलग बात है कि इसके लिए निर्धारित समय सीमा, 22 जनवरी बीत गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नैपोलिटैनो ने स्पेन के टोलीडो में कहा, "गुआंटोनामो जेल को बंद किए जाएगा, भले ही उसे बंद करने में और समय लग जाए।" नैपोलिटैनो टोलीडो में यूरोपीय संघ के आंतरिक मंत्रियों की गुरुवार को आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने आई आई थीं।
नैपोलिटैनो ने गुआंटानामो जेल को बंद करने में हो रही देरी के लिए जेल के कैदियों के बारे में पर्याप्त जानकारियां हासिल करने में आ रही कठिनाइयों को आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराया है।
नैपोलिटैनो ने कैदियों को स्वीकार करने की यूरोपीय देशों की इच्छा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने सही तरीके से आगे बढ़ने पर जोर दिया है और कहा है कि कार्रवाई सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications