गणतंत्र दिवस परेड में 22 साल से हिस्सा ले रहे हैं रमेश चंद कटोच

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के मास्टर चीफ पेटी आफिसर और संगीतकार रमेशचंद कटोच लगातार दो दशक से गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। कटोच इस साल जब 26 जनवरी को राजपथ पर अपना पहला कदम बढ़ाएंगे तो वह लगातार 23 वीं बार परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त कर लेंगे।

कटोच ने आईएएनएस को बताया, " राजपथ पर चलने में गर्व का अनुभव करता हूं। पिछले 22 साल से गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहा हूं लेकिन राजपथ पर चलने के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। "

गणतंत्र दिवस के कई समारोहों में हिस्सा लेने पर कटोच काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 49 वर्षीय चीफ पेटी आफिसर अप्रैल 1981 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। कटोच ने वर्ष 1987 में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर पहली बार बांसुरी बजाई थी।

कटोच ने कहा, "पिछले 22 वर्षो से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के अलावा मैंने नौसेना बैंड का 12 वर्षो तक नेतृत्व किया है।"

गणतंत्र दिवस समारोह में दो दशक से हिस्सा लेने के अनुभव के बाद कटोच को अभ्यास के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन वह अभ्यास को कभी नहीं छोड़ते। इसके साथ ही वह हमेशा ही युवाओं को अभ्यास के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

युवाओं को प्रोत्साहित करने के बारे में कटोच ने कहा कि सामान्यतया नौसेना में आने वाले युवा बहुत ही सहज महसूस करते हैं। मैं उन्हें यह कहकर प्रेरित करता हूं कि सुबह का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए हमेशा ही अच्छा होता है और उनके लिए यह एक गर्व का क्षण होना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+