आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान ने की आर्थिक मदद की मांग
नेशनल असेंबली की स्पीकार फहमीदा मिर्जा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मित्र राष्ट्रों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और विस्थापितों की मदद के लिए किए गए अपने वादों को पूरा करना चाहिए।
फहमीदा ने पाकिस्तान दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख जीन मॉरिस रिपर्ट के साथ गुरुवार को मुलाकात के दौरान यह मांग रखी। रिपर्ट पाकिस्तान में मानवीय कार्य से जुड़े मामलों में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications