विमान अपहरण खतरे के मद्देनजर हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट (लीड-1)

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "जहां तक मंत्रालय का सवाल है तो हमारी तरफ से राष्ट्रीय उड्डयन ब्यूरो ने सभी विमानन कंपनियों तथा सभी हवाई अड्डों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश जारी कर दिया है।"

प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "विमान अपहरण की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह जरूरी है कि एजेंसियां, हवाई प्राधिकरण और विमानन कंपनियां सुरक्षा उपायों का पालन करें।" उन्होंने कहा कि खास तौर से दक्षिणी एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों के यहां आने-जाने वाली उड़ानों में मार्शल तैनात रहेंगे।

विमानन कंपनी 'एयर इंडिया' के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने आईएएनएस से कहा, "हम खुफिया जानकारियों पर गौर कर रहे हैं। हम इसके मुताबिक ही कदम उठा रहे हैं।"

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि देश के हवाई अड्डों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के सभी हवाई अड्डों विशेषत: पूर्वोत्तर के हवाई अड्डों पर अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। हवाई अड्डों के आसपास सेना की टुकड़ियों को भी तैनात रहने के लिए कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+