हैती में फिर भूकंप के झटके (लीड-1)
हैती में शुक्रवार की सुबह 7.54 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के उत्तर पश्चिम में था। भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक 12 जनवरी को यहां आए रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद भूकंप के हल्के झटके कुछ महीने अथवा साल तक आते रह सकते हैं।
उधर, विनाशकारी भूंकप के बाद से लापता चल रहे कानून मंत्री पॉल डेनिस के जीवित होने की खबर है। बीते सप्ताह कहा गया था कि भूकंप में वह मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मनी में हैती के राजदूत जीन रॉबर्ट सगेट ने कहा कि डेनिस मलबे में जीवित पाए गए और उनके निधन की खबर गलत थी। डेनिस घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि विगत 12 जनवरी को हैती के समयानुसार शाम 4.53 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 200,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications