पत्नी व 4 बेटियों को जिंदा जला कर मार डाला
घटना जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के नामदार गांव की है, जहां रामानंद (35) ने गुरुवार रात अपनी पत्नी संगीता और चार बेटियों (डेड़ माह से 8 वर्ष के बीच) को मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाकर मार डाला।
धौरहरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पड़ोसियों द्वारा आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर रामानंद का पत्नी और बेटयिां जलकर मर चुकी थी। जबकि वह बेहोशी की अवस्था में घायल पड़ा था। उसके गले में जले के निशान थे।
पुलिस के मुताबिक घायल रामानंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण रामानंद बहुत तनाव में रहता था। प्रथम दृष्टया तनाव के कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications