मीडिया ने सुषमा स्वराज के कार्यक्रम का बहिष्कार किया

दरअसल, लोकसभा में विपक्ष की नेता बनने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचीं सुषमा स्वराज से हवाई अड्डे पर कुछ पत्रकार बात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इससे नाराज होकर मीडियाकर्मियों ने सुषमा स्वराज के कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

पत्रकार यहां हवाई अड्डे पर सुषमा स्वराज का कई घंटे से इंतजार कर रहे है। सुषमा स्वराज भी उनसे बातचीत करने को इच्छुक थीं, लेकिन मुंबई भाजपा अध्यक्ष गोपाल शेटट्ी ने कहा कि पहले वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद शेट्टी समर्थक कुछ कार्यकताओं ने सुषमा स्वराज को इस तरह घेर लिया कि मीडियाकर्मी वहां तक पहुंच नहीं सके।

इससे घटना से नाराज मीडियाकर्मी वहां से चले गए।

एक स्थानीय भाजपा नेता ने आईएएनएस से कहा कि यह पार्टी के हित में होता, अगर मीडिया को कुछ समय बातचीत के लिए दे दिया गया होता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+