उज्जैन में पढ़ाई के दबाव में छात्र ने की आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माधव नगर के मदार गेट इलाके में रहने वाले तरवेज अंसारी ने गुरुवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में पहले सिविल अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने देर रात को दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक हीना डावर ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि तरवेज 12वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में कमजोर था। पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
मालूम हो कि दो दिन पहले ही इंजीनियरिंग के छात्र अवधेश प्रताप सिंह ने भी आत्महत्या की थी। उसकी वजह भी पढ़ाई ही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications