लिंग परीक्षण के खिलाफ लड़ाई नए सिरे से लड़ी जाएगी : तीरथ

राष्ट्रीय बालिक दिवस समारोह के अवसर पर तीरथ ने पत्रकारों से कहा, "लिंग चयन और गर्भपात के लिए अल्ट्रा साउंड का इस्तेमाल किया जाना ही आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए कई संगठनों को संयुक्त तौर पर प्रयास करना होगा। इसीलिए देश के सभी क्लीनिकों का जायजा लेने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मैं गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखने जा रही हूं।"

उन्होंने बताया,"अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए होनी चाहिए न कि अवैध गर्भपात और लिंग परीक्षण के लिए होना चाहिए।"

राष्ट्रीय बालिक दिवस 24 जनवरी तक मनाया जाएगा।

तीरथ ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और भ्रूणहत्या के विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के पिछले साल के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया।

तीरथ ने कहा कि सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए जागरुकता बहुत जरूरी है जिसमें कन्या भ्रूणहत्या भी शामिल है। इसलिए इस मसले को लेकर नया अभियान चलाए जाने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+