जम्मू एवं कश्मीर सरकार के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर

सरकारी कर्मचारी संयुक्त समिति (ईजेएसी) के प्रवक्ता फारूकअहमद तराली ने आईएएनएस को बताया, "अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए घाटी, जम्मू और लद्दाख क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों ने आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। "

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू में सचिवालय के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सरकारी कर्मचारी और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

प्रवक्ता ने दावा किया कि 450,000 सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ही यहां भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया हुआ है।

राज्य सरकार के कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 साल करने और आवास भत्ता (कोला) और महंगाई भत्ता (डीए)के शेष बकाए को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर जल्दी भुगतान की मांग कर रहे हैं। साथ ही सरकारी और अर्ध-सरकारी क्षेत्र में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति करने की भी मांग कर रहे हैं।

राज्य के वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राठर ने कहा कि राज्य का कुल राजस्व 4,000 करोड़ रुपये है जबकि कर्मचारियों को वेतन देने में 4,200 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च होते हैं।

राठर ने कहा कि कर्मचारियों के बकाए का भुगतान 3,700 करोड़ रुपये करना हैं जिसके लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+