घने कोहरे ने बढ़ाई हवाई यात्रियों की मुश्किलें
आईजीआईए पर आने वाले यात्रियों को उड़ानों से संबंधित कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। हवाई उड़ानों में देरी की वजह से यात्रियों को हवाईअड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
अपराजिता सिंह ने आईएएनएस को बताया, " मैं लखनऊ जाने के लिए हवाई अड्डे उड़ान के निर्धारित समय 5 बजे सुबह पहुंच गई थी लकिन 9 बजे तक एयरलाइन की तरफ से इसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। आखिरकार सुबह दस बजे यह उड़ान रद्द कर दी गई।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को 100 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हुईं। शुक्रवार सुबह दृश्यता 50 मीटर से नीचे चली गई थी। वहीं गुरुवार को लगभग 25 उड़ानों को रद्द किया गया था और 140 उड़ानें प्रभावित हुई थीं।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, " शुक्रवार सुबह रनवे पर दृश्यता 50 मीटर से नीचे चली गई थी। उड़ान सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए कैट 3 तकनीक का प्रयोग किया गया था।"
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, " हवा में भारी नमी की वजह से घना कोहरा छाया हुआ था। पिछले सप्ताह राजधानी में हुई बारिश की वजह से हवा में अधिक नमी आई थी जिससे घना कोहरा छाया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications