आंध्र की 3 परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक 77 करोड़ डॉलर का ऋण देगा
मुख्यमंत्री के.रोसैया और विश्व बैंक के भारत में निदेशक रॉबटरे एन.जैघा की उपस्थिति में शुक्रवार को तीनों परियोजनाओं के लिए सहायता हेतु समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
विश्व बैंक, आंध्र प्रदेश की सड़क क्षेत्र की परियोजना के लिए 32 करोड़ डॉलर (1,568 करोड़ रुपये) मुहैया कराएगा। हालांकि इस परियोजना की कुल लागत 3,165 करोड़ रुपये है। बाकी की राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
विश्व बैंक, आंध्र प्रदेश की नगर विकास परियोजना के लिए भी 30 करोड़ डॉलर की मदद देगा। इस परियोजना के तहत राज्य की शहरी सेवाओं में सुधार किया जाएगा। इस परियोजना में राज्य सरकार 92 करोड़ रुपये लगाएगी और स्थानीय शहरी निकायों की ओर से 146 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
तीसरी परियोजना आंध्र प्रदेश ग्रामीण जलापूर्ति और साफ-सफाई की है। विश्व बैंक इस परियोजना के लिए 15 करोड़ डॉलर (720 करोड़ रुपये) उपलब्ध कराएगा। इस परियोजना की कुल लागत 864 करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री रोसैया ने कहा है कि तीनों परियोजनाएं पांच वर्षो के भीतर पूरी हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications