वी. के. सिंह होंगे 25वें सेना प्रमुख (लीड-2)
वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद इस पद को ग्रहण करने वाले सिंह 23वें व्यक्ति होंगे। वह जनरल दीपक कपूर का स्थान लेंगे।
भारतीय सेना के प्रथम दो प्रमुख, ब्रिटिश अधिकारी थे। वे थे, जनरल सर रॉबर्ट मैक्ग्रेगर मैक्डोनाल्ड लॉकहार्ट और जनरल सर फ्रांसिस रॉबर्ट रॉय बुचर।
फील्ड मार्शल के.एम.करिअप्पा इस पद नियुक्त किए जाने वाले पहले भारतीय नागरिक थे। उन्होंने जनरल के रूप में 15 जनवरी, 1949 को पद ग्रहण किया था। उसके बाद से प्रति वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
करिअप्पा राजपूत रेजीमेंट से संबद्ध थे। वी.के.सिंह भी इसी रेजीमेंट से हैं। करिअप्पा वर्ष 1953 में सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय सेना में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1983 में फील्ड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
करिअप्पा के बाद फील्ड मार्शल सैम मानेकशा ही भारतीय सेना में ऐसे अधिकारी रहे हैं, जिनकी वर्दी में पांच सितारे लग पाए थे। उन्हें यह सम्मान 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया था। उसी युद्ध ने स्वतंत्र बांग्लादेश के गठन का मार्ग प्रशस्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications