बिहार में व्यवसायी का अपहरण
पुलिस के अनुसार गल्ला व्यवसायी सांपो गांव निवासी प्रदीप कुमार गुरुवार की देर शाम अपना दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे कि एक पुल के समीप पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें छोड़ने के एवज में उनके परिजनों को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती की राशि मांग की है।
जमुई जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश राठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले की एक प्राथमिकी चंद्रदीप थाना में दर्ज करा दिया गया है तथा पुलिस प्रदीप को छुड़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications