हमने अपनी क्षमता को अधिक करके आंक लिया था : ओबामा

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा है कि इजरायल-फिलिस्तीन के बीच शांति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने अमेरिकी क्षमता को शायद उन्होंने अधिक करके आंक लिया था। इसके साथ ही ओबामा ने इस वर्ष अर्थपूर्ण बातचीत फिर से बहाल होने को लेकर बढ़ी उम्मीदों पर खेद प्रकट किया।

ओबामा ने 'टाइम' पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि इजरायल और फिलीस्तीन के राजनीतिक हालात इस लायक नहीं हैं कि दोनों पक्ष किसी अगले दौर की बातचीत के लिए फिर से वादा कर सकें।

ओबामा ने कहा है, "मैं समझता हूं कि उन्हें ऐसा करने के लिए राजी करने हेतु हमने अपनी क्षमता को अधिक करके आंक लिया।"

ज्ञात हो कि ओबामा ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष के दौरान मध्य पूर्व को शीर्ष प्राथमिकता दी। इसके लिए उन्होंने जार्ज मिशेल की मध्य पूर्व के दूत के रूप में नियुक्ति की थी और लंबे समय से अवरुद्ध शांति वार्ता की बहाली की दिशा में इजरायल पर सभी आवासीय इमारतों की निर्माण गतिविधियों को रोकने का दबाव बनाया था। लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।

ओबामा ने कहा है, "मैं सोचता हूं कि यह बिल्कुल सच है कि इस वर्ष हमने जो भी प्रयास किए, उससे उस दर्जे की सफलता नहीं मिली, जिसकी हमने उम्मीद लगा रखी थी। यदि हमने दोनों पक्षों के सामने खड़ी इस तरह की राजनीतिक समस्याओं के बारे में पहले ही कुछ अंदाजा लगा लिया होता तो निश्चित रूप से हमारी उम्मीदें इतनी ऊंची नहीं होतीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+