इंटरनेट की आजादी को लेकर अमेरिका आरोप लगाना बंद करे : चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्सू ने यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा वाशिंगटन में की गई टिप्पणी के जवाब में की है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने क्लिंटन के हवाले से कहा है, "जो देश या व्यक्ति साइबर हमलों में शामिल हैं, उन्हें उसका खामियाजा भुगतना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय निंदा का सामना करना चाहिए।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने झाओक्सू के हवाले से कहा है, "अमेरिका ने इंटरनेट प्रबंधन पर चीनी नीतियों की यह कह कर आलोचना की है कि चीन इंटरनेट की आजादी पर पाबंदी लगा रहा है। हम पूरी दृढ़ता के साथ इस आरोप को खारिज करते हैं, क्योंकि यह सच्चाई से परे है और चीन-अमेरिका के बीच रिश्तों को नुकसान पहुंचाएगा।"
झाओक्सू ने जोर देकर कहा है कि चीन में इंटरनेट पूरी तरह आजाद है और यहां दुनिया में सबसे तेजी के साथ इंटरनेट का विकास हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications