तुर्की में अलकायदा के 120 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
इस्तांबुल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के कई बड़े शहरों में शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई में अलकायदा के 120 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार किए गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से अर्ध सरकारी एजेंसी अंतोलियन ने बताया कि पुलिस की आतंकवाद प्रतिरोधक इकाइयों ने शुक्रवार तड़के तुर्की के दर्जनों प्रांतों में छापे मारे।
पुलिस ने इस सप्ताह के पहले अलकायदा के 34 संदिग्ध सदस्यों को राजधानी अंकारा और एक अन्य शहर अदाना से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने छापे में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए थे।
तुर्की के सुरक्षा बलों ने हाल के वर्षो में अलकायदा के दर्जनों संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2008 के पहले तुर्की के दक्षिण-पूर्वी इलाके के गाजियनटेप शहर में पुलिस और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों सहित एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications