संयुक्त खदान अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील और एनएमडीसी में करार
कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। देश और विदेशों में खदानों के विकास के अवसरों की तलाश के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)और टाटा स्टील ने शुक्रवार को एक करार पर हस्ताक्षर किए।
इनकी योजना संयुक्त तौर पर इस्पात संयंत्र स्थापित करने की है। एनएमडीसी के प्रबंध निदेशक राणा सोम और टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एच.एम.नेरुरकर ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
सोम ने बताया, "एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया गया है जो दो महीने की तय समय सीमा में संयुक्त कारोबार क्षेत्रों का ब्यौरा देगा।"
दोनों कंपनियां एक या दो संयुक्त उद्यम के तौर पर कंपनी स्थापित करेंगी। सोम ने कहा कि संभव है कि दोनों साझीदार उन कंपनियां में बराबर के हिस्सेदार होंगे।
सोम ने कहा, "बराबर भागीदारी से समान प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है।"
वहीं नेरुरकर ने कहा कि टाटा स्टील अपनी विशेषज्ञता से इस्पात उत्पाद बढ़ाएगी और एनएमडीसी निम्न स्तरीय लोहे के उत्पादन में अपनासहयोग करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications