नक्सल प्रभावित इलाकों में नागरिक प्रशासन प्रभावी बनाया जाएगा : चिदंबरम (लीड-1)

गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकारें सहमत हैं। यहां उड़ीसा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा लक्ष्य नक्सल बहुल इलाकों में नागरिक प्रशासन को प्रभावी बनाना है, जहां कुछ वर्षो से नक्सली हावी हैं।"

चिदंबरम ने बैठक के संबंध में कहा, "बैठक सफल रही। हमने उठाए जाने वाले कदमों को चिन्हित कर लिया है। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा लक्ष्य किसी को मारना नहीं है बल्कि नक्सल प्रभावित इलाकों में नागरिक प्रशासन को प्रभावी बनाना है।"

चिदंबरम की अध्यक्षता में हुई यह बैठक दो घंटे तक चली, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उड़ीसा के नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटिल और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी उपस्थित थे।

चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को अर्ध सैनिक बल और तकनीक मुहैया करा रही है।

चिदंबरम ने कहा, "मेरा सोचना यह है कि भाकपा (माओ) और अन्य प्रतिबंधित संगठन हिंसा का रास्ता छोड़कर बातचीत करें, लेकिन वे लोगों को मार रहे हैं। कल भी उन्होंने छत्तीसगढ़ में दो युवकों की हत्या कर दी जो सेना में भर्ती होना चाहते थे। "

गृहमंत्री ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ समन्वित ऑपरेशन कुछ ही हफ्ते पुराना है। इसके परिणाम संतोषजनक आ रहे हैं और भविष्य में यह और भी संतोषजनक साबित होगा। कई जगहों पर नक्सली पीछे हट रहे हैं, हम इसका स्वागत कर रहे हैं लेकिन कुछ इलाकों में वे संघर्ष कर रहे हैं।"

चिदंबरम ने कहा, "नक्सलियों को बाहर से मिलने वाली सहायता के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले हैं हालांकि वे हथियारों की तस्करी कर रहे हैं।" संवाददाता सम्मेलन में चिदंबरम ने मीडिया से अपील की कि वे नक्सलियों के प्रचार का शिकार नहीं बनें। उन्होंने कहा, "आप नक्सलियों के प्रोपेगैंडा को स्थान नहीं दें।"

चिदंबरम ने कहा, "नक्सली लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 283 विद्यालय भवनों को वे बरबाद कर चुके हैं। वे निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं। कल ही उन्होंने दो युवकों की हत्या कर दी थी। क्या युवकों और छात्रों की हत्या करना नक्सलियों की विचारधारा और आदर्श है।"

चिदंबरम ने कहा कि नक्सली हिंसा पर नई दिल्ली में 28 जनवरी को प्रस्तावित बैठक के बारे में कहा कि इसमें झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, "झारखण्ड में नई सरकार बनी है। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी 28 जनवरी की बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली आ रहे हैं।"

झारखण्ड सरकार द्वारा कथित तौर पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को धीमा किए जाने के सवाल पर चिदंबरम ने यह प्रतिक्रिया दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+