जरदारी ने बारिश के लिए नमाज अदा की
संघीय मंत्रियों और सीनेट के सदस्यों ने भी जरदारी के साथ नमाज में हिस्सा लिया।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है, "उन्होंने अल्लाह से दुआ की है कि वह पाकिस्तान पर अपनी नेमत बरसाए और यहां खूब बारिश हो ताकि सूखे से बुरी तरह प्रभावित इस देश को राहत मिल सके।"
जरदारी ने बारिश के लिए इस तरह की दुआ करने के लिए राष्ट्र से भी अपील की है।
देश भर की मस्जिदों में भी शुक्रवार को बारिश के लिए विशेष नमाज अदा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications