तीसरी तिमाही में आईटीसी के शुद्ध लाभ में 27 प्रतिशत की वृद्धि
कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सिगरेट उत्पादन से लेकर होटल व्यवसाय तक से जुड़ी प्रमुख कंपनी, आईटीसी के शुद्ध लाभ में 31 दिसंबर को समाप्त हुई तीसरी तिमाही के दौरान 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यानी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 903.21 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे के मुकाबले 11.44 अरब रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "तेजी के साथ बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), पेपरबोर्ड और पैकेजिंग की इकाइयों में बिक्री के द्वारा आने वाले शुद्ध राजस्व में अच्छी वृद्धि हुई है, वहीं कृषि संबंधी व्यापार में राजस्व वृद्धि, भारी बिक्री के साथ ही साख में बढ़ोतरी के जरिए भी हुई है।"
बयान में कहा गया है, "होटल व्यवसाय के प्रदर्शन में सुधार तो हुआ है, लेकिन सुधार की गति अभी भी काफी धीमी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications