समाचार चैनलों पर विज्ञापन बाजार 1800 करोड़ रुपये का हो जाएगा
सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस) के अध्ययन के मुताबिक पिछले दशक में टेलीविजन समाचार चैनलों पर विज्ञापन के बाजार में 16 गुना वृद्धि हुई। वर्ष 2000 में यह बाजार केवल 100 करोड़ रुपये का था जबकि 2009 में यह 1600 करोड़ रुपये का हो गया। इसमें 13 फीसदी की दर से वार्षिक वृद्धि हुई।
पिछले नौ वर्षो में टेलीविजन चैनलों की संख्या में 48 गुना वृद्धि हुई है। इस कारण दर्शकों और विज्ञापन बाजार का आकार काफी बड़ा हो गया है।
वर्ष 2009 में हुए आम चुनाव ने भी टेलीविजन समाचार चैनलों के बाजार के लिए वरदान साबित हुआ। इस दौरान राजनीतिक विज्ञापनों से राजस्व में भारी वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications