पुरी में माघ सप्तमी के मौके पर लाखों लोगों ने किया स्नान

इस अवसर पर लोग इस विश्वास के साथ स्नान करते हैं कि उन्हें पापों और रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।

एक शोधार्थी सुरेंद्र मिश्रा ने कहा, "कथाओं में कहा गया है कि भगवान श्रीकृष्ण के बेटे संबा ने भगवान सूर्य की प्रार्थना कर बीमारियों से छुटकारा पाया था। थी। इसलिए माघ महीने में शुक्ल पक्ष के सातवें दिन लोग सूर्य की पूजा करते हैं। लोग इस दिन सुबह के समय सूर्य के दर्शन के लिए चंद्रभागा आते हैं।"

हजारों लोग शुक्रवार सुबह स्नान करने के लिए और सूर्य के दर्शन के लिए समुद्र के समीप गुरुवार को ही एकत्र हो चुके थे।

जिला प्रशासन द्वारा चंद्रभागा तट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के मद्देनजर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पूरी जिले के जिलाधिकारी फाकीर सतपथी ने कहा, " चंद्रभागा तट पर हमने श्रद्धालुओं के लिए शिविर स्थापित किए हैं। समुद्र तट पर बाड़ लगाई गई है जिससे श्रद्धालु कतार में जाकर आराम से स्नान कर सकते हैं। लोगों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रत करने के लिए पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है।"

गौरतलब है कि शुक्रवार को पूरी जिले का औसत न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+