इस्पात की कीमत स्थिर बनी रहेगी : टाटा स्टील
उन्होंने बताया कि कंपनी अप्रैल-जून की तिमाही के दौरान कीमतों की समीक्षा करेगी।
नेरुरकर ने यहां एनएमडीसी लिमिटेड के साथ रणनीतिक गठबंधन के लिए एक करार पर हस्ताक्षर के मौके पर कहा, "हमने दिसंबर में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाई थी और चालू तिमाही में कीमतें ठीक हैं।"
टाटा स्टील सहित बड़ी इस्पात कंपनियों ने इससे पहले कीमतों में प्रति टन 1,000 से 2,000 रुपये तक की वृद्धि की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications