मामूली बढ़ा भारती एयरटेल का शुद्ध मुनाफा (लीड-1)
31 दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2.4 फीसदी बढ़कर 2209.8 करोड़ रुपये हो गया।
अमेरिकी लेखा पद्यति के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर के बीच कंपनी के शुद्ध मुनाफे में एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 9633.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 9722.2 करोड़ रुपये हो गया।
भारती एयरटेल में सिंगापुर टेलीकॉम की 32 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने कर कॉल शूल्क पर सेवा की पेशकश कर क्षेत्र की स्थापित कंपनियों रिलायंस टेलीकम्युनिकेशंस, वोडाफोन और सार्वजनिक कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड को पीछे छोड़ दिया है।
करीब 12.53 करोड़ उपभोक्ता (श्रीलंका सहित) वाली इस कंपनी ने समीक्षाधीन अवधि में नकद मुनाफे में नौ फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का नकद मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3755 करोड़ रुपये से बढ़कर 4088 करोड़ रुपये हो गया।
दूरसंचार कंपनियों के बीच कॉल शूल्क को लेकर छिड़ी जंग के कारण कंपनी के एआरपीयू (प्रति उपभोक्ता औसत राजस्व) में कमी आई है।
तीसरी तिमाही में एआरपीयू में 8.7 फीसदी की कमी आई और यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 252 रुपये से घटकर 230 रुपये हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications