कश्मीर में झड़प, एक की मौत, 5 घायल
पुलिस के अनुसार यह झड़प उस समय हुई जब पट्टन स्थित पारिहासपोरा में एक पुलिस शिविर के समीप कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारी शिविर के कुछ हिस्से को हटाने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्थानीय धार्मिक स्थल की ओर जाने के मार्ग पर पुलिस शिविर के रहने से लोगों को दिक्कत होती है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में मारे गए व्यक्ति की पहचान मंसूर अहमद सोफी के रूप में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications