श्रमिक देश की प्रगति में साझेदार हैं : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी कांग्रेस पार्टी से संबद्ध एक मजदूर संगठन, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर युनियन कांग्रेस के सदस्यों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान की। इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "मजदूर नेताओं ने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित कराने का आग्रह किया कि श्रमिकों को अपनी ईमानदार हिस्सेदारी मिलनी चाहिए और विकास दर में मंदी के कारण उत्पन्न समस्याओं से उन्हें बचाया जाना चाहिए।"
बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सरकार समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और वह यह सुनिश्चित कराने को लेकर प्रतिबद्ध है कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक देश की प्रगति में हिस्सेदार बनें।"
इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रम मंत्री को वित्त और उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक समिति गठित करने का निर्देश दिया, ताकि असंगिठत श्रमिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा जाल सहित बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों का परीक्षण किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications