शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 191 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पूर्व आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 72.78 अंकों की गिरावट के साथ 16,978.36 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,000.33 के उच्चतम और 16,608.09 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी बिना किसी बदलाव के 5094.15 पर खुला। निफ्टी ने 5064.15 के ऊपरी और 4954.85 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 75.07 अंक गिरकर 6,783.66 पर और स्मॉलकैप 99.82 अंक गिरकर 8661.17 पर बंद हुआ।
बीएसई मेंदैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में 1.34 फीसदी और सार्वजनिक उपक्रम सेक्टर में 0.36 फीसदी की तेजी देखी गई। बाकी के सभी 11 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। केवल 842 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 2043 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। केवल 52 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications