गोवा में एकत्र होंगे यूरोप के शास्त्रीय संगीतकार
पणजी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा में अगले महीने यूरोप के कई शास्त्रीय संगीतकार जुटेंगे। पणजी के बाहर स्थित 16वीं शताब्दी के एक गिरजाघर को शास्त्रीय संगीत महोत्सव के लिए तैयार किया गया है।
पिछले कुछ वर्षो से गोवा में हर साल 'मोंटे' संगीत समारोह का आयोजन हो रहा है। फंडकेयो ओरिएंट नाम के एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन ने इसका आयोजन किया है। संगठन के प्रवक्ता यूवोनी रीबेलो ने बताया कि समारोह में यूरोप के शास्त्रीय संगीतकार मैनुअल लीयो (गिटार), रोडरिगो लीयो, डीलिया वर्गा और अलान पीच सहित अन्य कलाकार यहां इकट्ठे होंगे।
रीबेलो ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह पांच फरवरी से शुरू होगा और प्रख्यात भारतीय कलाकार भी यहां प्रस्तुति देंगे। कुचीपुड़ी नृत्यांगना शालू जिंदल और सितार वादक उस्ताद छोटे रहमत खान यहां अपना कार्यक्रम देंगे।
सोलहवीं शताब्दी के गिरजाघर परिसर में यह संगीत समारोह आयोजित होगा। यह गिरजाघर राज्य संरक्षित स्मारक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications