टोरंटो विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष बने भारतीय मूल के प्रो. सैनी
प्रोफेसर सैनी वर्तमान में टोरंटो के समीप हैमिल्टन में वाटरलू विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत हैं। वह टोरंटो विश्वविद्यालय के मिसीसौगा परिसर के प्राचार्य भी होंगे।
गौरतलब है कि प्रोफेसर सैनी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के छात्र रह चुके हैं। सैनी कनाडा में भारतीय मूल के उन शिक्षाविदों में शामिल हैं जो यहां के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डेविड नायलॉर ने कहा, "हम इस बात से खुश हैं कि प्रोफेसर सैनी टोरंटो विश्वविद्यालय (मिसीसौगा) में उपाध्यक्ष और प्राचार्य के रूप में शामिल हो रहे हैं।"
एक बयान में नायलॉर ने कहा है, "मुझे विश्वास है कि प्रोफेसर सैनी पश्चिमी परिसर को एक उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करेंगे।"
विश्वविद्यालय को इस नियुक्ति पर धन्यवाद देते हुए सैनी ने कहा, "मैं एक संस्था की नेतृतव टीम में शामिल होने को लेकर काफी रोमांचित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications