कश्मीर और लद्दाख में शीत लहर से राहत नहीं
श्रीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं कारगिल में तापमान शून्य से 14.8 डिग्री नीचे और लेह में तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में बरसात और बर्फबारी होने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications