रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन शानदार, शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़ा (लीड-1)
कंपनी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक शुद्ध बिक्री में 89.7 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 30,227 करोड़ रुपये से बढ़कर 57,364 करोड़ रुपये हो गई।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान के कंपनी का रिफायनरी कारोबार 48,000 करोड़ रुपये का हो गया जो पिछले वित्त की इसी अवधि में 19,763 करोड़ रुपये था। इस अवधि में तेल और गैस क्षेत्र का राजस्व 1031 करोड़ रुपये से बढ़कर 3530 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने गैस सेक्टर के शानदार प्रदर्शन के बारे में कहा है, "ईबीआईटी में बढ़ोतरी से कृष्णा-गोदावरी बेसिन से निकलने वाली गैस के प्रभाव का पता चलता है।"
बयान में आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "वैश्विक आर्थिक वातावरण में सुधार और घरेलू बाजार की संभावनाओं को देखते हुए रिलायंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।"
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रति शेयर आमदनी 12.30 रुपये रही।
देखा जाए तो वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान आरआईएल के शुद्ध मुनाफे में 1.3 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले वित्त वर्ष के पहले नौ महीने के 11,682 करोड़ रुपये की तुलना में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में यह 11,526 करोड़ रुपये रहा।
तीसरी तिमाही में सकल रिफायनरी अंतर 5.9 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि पहले नौ महीने के दौरान यह अंतर 6.2 डॉलर प्रति बैरल रहा।
कंपनी को पेट्रोकेमिकल कारोबार से 14,756 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 12,621 करोड़ रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications