तेलंगाना रैली की अनुमति के लिए एबीवीपी न्यायालय की शरण में

एबीवीपी ने उच्च न्यायालय से राज्यभर में शनिवार को रैलियां आयोजित करने की अनुमति मांगी है। संगठन की दलील है कि सार्वजनिक सभाएं करना उसका संवैधानिक अधिकार है। संगठन को उम्मीद है कि न्यायालय उसे इस संबंध में अनुमति प्रदान कर देगा।

एबीवीपी ने अलग राज्य की मांग के समर्थन में निजाम कॉलेज मैदान में 'विद्यार्थी रणभेरी' नाम से एक रैली आयोजित करने का फैसला किया है। संगठन राज्य के अन्य हिस्सों में भी शनिवार को रैली करेगा।

पृथक राज्य की मांग का समर्थन कर रहे कई अन्य संगठनों ने भी न्यायालय से एबीवीपी को रैलियां आयोजित करने की अनुमित देने की गुहार लगाई है।

निजाम कॉलेज में होने वाली रैली को संबोधित करने के लिए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के भी पहुंचने की उम्मीद है।

एबीवीपी नेता आर. श्रीधर रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार उन्हें रैलियां आयोजित करने की अनुमति सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है क्योंकि वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी से घबरा रही है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा मना करने के बाद उच्च न्यायालय ने 3 जनवरी को उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों को इसी तरह की एक रैली करने की अनुमति दे दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+