स्थिर पाकिस्तान-अफगानिस्तान के लिए भारत का साथ चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के अपने प्रयास में भारत, चीन और रूस को साथ लेने की रणनीति बनाई है।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को अफगानिस्तान-पाकिस्तान से जुड़ी नई रणनीति के बारे में कहा, "वर्ष 2010 में हम रूस, चीन, भारत और अफगानिस्तान के पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय स्तर पर चर्चा करेंगे।"

इस नई रणनीति को 39 पृष्ठों में समाहित किया गया। इसे अफगानिस्तान और पाकिस्तान में विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड होलब्रुक और उनके सहयोगियों ने तैयार किया है और इस पर हिलेरी के हस्ताक्षर हैं।

हिलेरी ने कहा, "हमारी क्षेत्रीय कूटनीति विस्तृत हो रही है। यह पूरी तरह से अफगानिस्तान के पड़ोसियों के सहयोग और आर्थिक एकीकरण पर केंद्रित है।"

उन्होंने कहा, "अमेरिका के लक्ष्यों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सरकारों व जनता एवं पूरी दुनिया के लोगों से अवगत कराया जाता है।..हमने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में रक्षा के अलावा कूटनीति और विकास की भूमिका को भी प्राथमिकता दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अलकायदा को पराजित करने के साथ उनका देश इन दोनों राष्ट्रों के साथ स्थायी सहयोग के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

हिलेरी ने कहा, "दोनों देशों में कठिन चुनौतियां हैं। अफगानी सरकार तालिबान के खतरे का सामना कर रही है। वह लोगों को सुरक्षा, रोजगार और बुनियादी इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। पाकिस्तानी सीमा में लोग नियमित आत्मघाती हमलों को शिकार बन रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "अलकायदा का खतरा अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ रहा है। इसके कई आतंकवादी हमारे और सहयोगी देशों के खिलाफ हमले की साजिश रच रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+