नेपाल में 15 मई तक रहेगा
न्यूयार्क, 22 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन 15 मई तक बना रहेगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मिशन से शांति प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य तब तक निपटाने को कहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक परिषद के प्रस्ताव में कहा गया है कि नेपाल छोड़ने से पहले मिशन के 278 कर्मचारी सरकार के साथ मिलकर सभी काम निपटा लेंगे। यह मिशन सशस्त्र माओवादियों से निपटने में नेपाल सरकार का सहयोग कर रहा है।
परिषद ने कहा कि वह नेपाल सरकार और माओवादी युनिफाइड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के बीच बनी सहमति स्वागत योग्य है।
परिषद ने नेपाल की राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया है कि शांति प्रक्रिया में तेजी लाने और साथ मिलकर काम करने की भावना के लिए आम सहमति बनानी होगी। आदेश में शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी रखने की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications