असम में ग्रेनेड हमला, गणतंत्र दिवस तक रात्रिकालीन रेल सेवाएं स्थगित

गुवाहाटी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। असम के चिरांग जिले में शुक्रवार को ग्रेनेड विस्फोट के बाद रेलवे ने और हमलों की आशंका के मद्देनजर सभी रात्रिकालीन रेल सेवाएं स्थगित कर दी हैं जबकि गणतंत्र दिवस के चलते यहां कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से 180 किलोमीटर दूर चिरांग के गोइलिंग गांव में एक बाजार के नजदीक यह ग्रेनेड विस्फोट हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल से आए आतंकवादियों ने लोगों की भीड़ को निशाना बनाते हुए यह ग्रेनेड विस्फोट किया लेकिन उनका निशाना चूक गया। हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने इस हमले के लिए प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) को जिम्मेदार बताया है।

इस बीच भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को 24 जनवरी सुबह छह बजे से 27 जनवरी की मध्यरात्रि तक रात्रिकालीन रेल सेवाएं स्थगित करने की घोषणा की है।

रेलवे प्रवक्ता टी. हाजोंग ने कहा, "सुरक्षा कारणों और यात्रियों की हिफाजत के लिए रात में चलने वाली रेलगाड़ियों के स्थगन का निर्णय लिया गया है।"

पांच आतंकवादी समूहों ने 26 जनवरी को रात एक बजे से सुबह छह बजे तक बंद का आह्वान किया है।

आतंकवादी संगठनों ने पत्रकारों को ई-मेल के जरिए बंद की जानकारी दी। बंद का आह्वान करने वाले संगठनों में युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा), नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी), मणिपुर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (एमपीएलएफ), कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) और त्रिपुरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (टीपीडीएफ) हैं। ये संगठन असम, मणिपुर और त्रिपुरा में सक्रिय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+