वाइन महोत्सव से बिगड़ती है गोवा की छवि : महिला संगठन

पणजी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा में राज्य सरकार के समर्थन से होने वाले वाइन महोत्सव पर अब खतरा मंडराने लगा है। एक प्रमुख महिला अधिकार समूह ने आरोप लगाया है कि शराब की बिक्री को बढ़ावा देकर राज्य सरकार गोवा की छवि को 'शराब, औरत और गानों की जमीन' के रूप में पेश कर रही है।

गोवा के महिला संगठन बेलांचो साद (बीएस) ने पिछले वर्षो में राज्य में हुए महिला अधिकारों और मानवाधिकारों के हनन के तमाम मुद्दों को उठाया है।

बीएस की संयोजक सबीना मार्टिन्स ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "इन गलत नीतियों के चलते गोवा की छवि खराब हो रही है।"

मार्टिन्स ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी परिसर में ही लगातार शराब की बिक्री को प्रोत्साहन मिल रहा है।

चार दिवसीय वाइन महोत्सव 23 से 26 जनवरी तक इनोक्स चौक में आयोजित होगा। लीज पर दी गई सरकारी भूमि पर यह चौक बना है। मार्टिन्स कहती हैं कि सरकारी जमीन पर वाइन महोत्सव का आयोजन कर महिलाओं के घावों पर नमक छिड़का जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों के मुताबिक शराब को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। मार्टिन्स ने कहा कि जब पूरा देश गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा होगा उस समय गोवा में वाइन महोत्सव चल रहा होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में बीएस की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+