बेहतरीन काम करने की कोशिश करूंगा : शिवशंकर मेनन
मेनन शनिवार को पदभार ग्रहण करेंगे। वह एम.के. नारायणन का स्थान लेंगे। गुरुवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा इस पद के लिए उनके नाम को मंजूरी देने के बाद आईएएनएस से बातचीत में मेनन ने कहा, "यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे बेहतरीन ढंग से निभाने की कोशिश करूंगा।"
उन्होंने इन प्रoों्न का उत्तर देने से इंकार कर दिया कि अपनी नई भूमिका में वह किन विषयों पर काम करेंगे।
चीन, पाकिस्तान, इजरायल और श्रीलंका में राजदूत रह चुके 60 वर्षीय मेनन का पद राज्य मंत्री के बराबर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications