समाजवाद के पुरोधा जनेश्वर मिश्र का निधन (लीड-1)
लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र का शुक्रवार को इलाहाबाद में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
सपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि मिश्र लंबे समय बीमार थे। गुरुवार देर रात तबियत खराब होने के बाद उन्हें इलाहाबाद के बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मिश्र मधुमेह व कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
'छोटे लोहिया' के नाम से मशहूर मिश्र सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। फिलहाल वह राज्यसभा में सपा के सांसद थे। इलाहाबाद से तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए मिश्र पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और वी.पी.सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications