चार दिनों तक बेटे के शव के पास ही सोती रही मां
अपनी बुजुर्गावस्था के कारण चल पाने में लगभग असमर्थ और कम दिखाई देने के कारण गौरी मिश्र चार दिन से भी लंबे समय से अपने बेटे बाबुली मिश्र के शव के नजदीक सोती रहीं। यह घटना उस समय सामने आई जब चेंद कॉलोनी में रहने वाले उनके पड़ोसियों ने दुर्गंध आने की शिकायत की। पुलिस ने गुरुवार शाम को शव बरामद किया।
चेंद कॉलोनी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी रंजन कुमार पटनायक ने बताया, "चेंद कॉलोनी क्षेत्र के निवासियों ने घर से दरुगध आने की शिकायत की थी। जब हमने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक बुजुर्ग महिला एक सड़े-गले शव के साथ लेटी हुई है।"
पुलिस के अनुमान के मुताबिक बाबुली ने आत्महत्या की थी। उसकी मां की उम्र करीब 80 साल है और उन्हें कम दिखाई देता है।
अधिकारी ने बताया कि बुर्जुग महिला चल नहीं सकती थी इसलिए वह शव के नजदीक लेटी हुई थी और अपने बेटे को जगाने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस ने असामान्य मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और बुजुर्ग महिला को राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications