ए. एन. राय फिर बनेंगे महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख
राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की। राय को बाम्बे उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस महानिदेशक के पद से हटाया गया था।
सरकार ने राय को कई वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार कर पुलिस प्रमुख बनाया था। इस कारण उच्च न्यायालय ने सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उसने राय की नियुक्ति में 'दिमाग का प्रयोग नहीं किया'।
गत वर्ष अक्टूबर में एस.एस. विर्क के अवकाश ग्रहण करने के बाद राय को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। माना जा रहा है कि वह सोमवार को पद ग्रहण करेंगे।
पहली बार फरवरी 2008 में पुलिस प्रमुख बनाए गए राय इस बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह नियुक्ति की घोषणा के बाद राय संक्षिप्त अवकाश पर चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications