विमान अपहरण के खतरे से हवाई अड्डों पर रेड अलर्ट
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "जहां तक मंत्रालय की बात है तो राष्ट्रीय उड्डयन ब्यूरो ने सभी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट जारी किया है।"
प्रवक्ता ने कहा, "विमान अपहरण की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह जरूरी है कि एजेंसियां, हवाई प्राधिकरण और विमानन कंपनियां सुरक्षा उपायों का पालन करें।" उन्होंने कहा कि दक्षिणी एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के सदस्य देशों के यहां आने-जाने वाली उड़ानों में मार्शल तैनात रहेंगे।
विमानन कंपनी 'एयर इंडिया' के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने आईएएनएस से कहा, "हम खुफिया जानकारियों पर गौर कर रहे हैं। हम इसके मुताबिक ही कदम उठा रहे हैं।"
आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि देश के हवाई अड्डों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के सभी हवाई अड्डों विशेषत: पूर्वोत्तर के हवाई अड्डों पर अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। हवाई अड्डों के आसपास सेना की टुकड़ियों को भी तैनात रहने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications