उप्र के एक गोदाम से 4,200 क्विंटल चीनी बरामद
हरदोई के जिलाधिकारी बलकार सिंह ने शुक्रवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर गुरुवार रात अधिकारियों ने लखनऊ रोड पर नानकगंज स्थित बाबा लक्ष्मण दास फ्लोर मिल में छापा मारकर 4,200 क्विंटल चीनी जब्त की, जिसका बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपये है।
सिंह ने कहा कि कालाबाजारी के मकसद से ही इतने बड़े पैमाने पर चीनी स्टॉक रखा गया था। उन्होंने कहा कि चीनी कब्जे में लेकर गोदाम सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिल मालिक एस.पी.गोयल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications