जिंदा है प्रभाकरण: लिट्टे प्रवक्ता

मारान का कहना है कि यह महज एक अफवाह है और तमिल ईलम के नागरिकों से वादा किया कि प्रभाकरन जल्दी ही लोगों के सामने आएंगे। मारान ने यह भी कहा कि श्रीलंका की वर्तमान राजनैतिक परिस्थतियों और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिदृशय को ध्यान में रखते हुए ही हमारे नेता अगला कदम उठाएंगे।
दूसरी बार आई जीवित होने की खबर
प्रभाकरन के नेतृत्व में हम लोग हर तरह से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। मारान ने एक पत्रिका को बताया कि लिट्टे की इंटेलिजेंस विंग के मुखिया पोटु अम्मान भी जिंदा हैं। जूनियर विकाटन को एक इंटरव्यू के दौरान मारान ने यह भी बताया कि प्रभाकरन की पत्नी माथीवादनी, बेटा बालाचन्द्रन और बेटी द्वरका भी सुरक्षित हैं।
यह पूछे जाने पर कि प्रभाकरन की मृत्यु का जो फोटो श्रीलंका की मीडिया ने आठ महीने पहले जारी किया था तो मारन ने कहा प्रभाकरन की झूठी मृत्यु के बारे में राजपक्षे और फोन्सेका ही बता सकते हैं। मारान के अनुसार प्रभकरन ने युद्ध के आखिरी दिन तक मोर्चा संभाला औऱ फिर सौ ब्लैक टाइगरों की मदद से सुरक्षित स्थान पर चले गए। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब प्रभाकरन के जीवित बचने की खबरें आई है।












Click it and Unblock the Notifications