वाईएसआर की मौत के जिम्मेदार पायलट

YS Rajshekhar Reddy
नई दिल्ली/हैदराबाद | वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की मृत्यु की जांच के लिए बनायी गयी समिति की रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत कोई षड़यंत्र नहीं थी बल्कि ये एक हादसा था। समिति के अनुसार ये हादसा पायलट के विमान पर नियंत्रण खोने की वजह से हुआ था।

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी (वाईएसआर) की मृत्यु पिछले वर्ष एक विमान दुर्घटना में हुई थी। उनकी इस आकस्मिक मृत्यु को कुछ लोग षड़यंत्र भी मान रहे थे। लेकिन इस मामले की जांच कर रही जांच एजेंसी ने उनकी मृत्यु को पूरी तरह एक दुर्घटना करार दिया है। इस दुर्घटना के लिए विमान के पायलटों को जिम्मेदार ठहराया गया है। दुर्घटना पिछले साल दो सितम्बर को हुई थी।

इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया है। दुर्घटना की जांच पवनहंस हेलीकॉप्टर के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर. के. त्यागी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+